जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे की विशेष पहल

दुर्ग जिले से एक प्रेरणादायी खबर… नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने आस्था और सेवा का अनोखा संगम प्रस्तुत किया।

उन्होंने मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पदयात्रा की और यात्रा के दौरान तीन संकल्प लिए। इस संकल्प के साथ ही नवरात्रि पर उन्होंने अपने निवास स्थान पर भव्य कन्या भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर 1008 कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराया गया। बड़ी संख्या में कन्याओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।

कन्या भोज के बाद सरस्वती बंजारे ने सभी कन्याओं को माता की चुनरी, स्कूल बैग और पानी की बोतल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आस्था के साथ सेवा का यह आयोजन जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

By editor