जिला कलेक्टर ने किया सिविल हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण

जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर साहब को अस्पताल में अनेक खामियां मिली गंदगी देखने के साथ डॉक्टर भी ड्यूटी से नदारत मिले जिस पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर पियाम सिंह के समक्ष नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली वहीं मरीजों से भी चर्चा की जिस पर मरीजों ने कलेक्टर साहब को बताया कि यहां बेडसीट दो से तीन दिन के बाद ही बदली जाती है। अस्पताल के अंदर गुटखा खाकर लोगों द्वारा थूका गया था जिस पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नाराजगी जाहिर की और अस्पताल की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश डॉक्टर पियाम सिंह को दिए। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की बाउंड्री से लगे महिंद्रा शोरूम का सीमांकन करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। गौरतलब है कि अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बहरहाल देखना होगा आने वाले समय में कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिए गए दिशा निर्देशों का पालन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के प्रभारी द्वारा कितना किया जाता है।

By editor