जिला अस्पताल में बड़ा बवाल,इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत

दुर्ग जिला अस्पताल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां इलाज में लापरवाही के आरोप के बाद परिजनों ने अस्पताल को घेर लिया और जमकर हंगामा किया।
दरअसल सिद्धार्थनगर निवासी प्रभात सूर्या ने चूहे मारने की दवाई खा ली थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान डिस्चार्ज से ठीक पहले नर्स ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद अचानक खून की उल्टी शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में युवक की मौत हो गई।
मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल को भी बुलाना पड़ा।
इस बीच मौके पर पूर्व विधायक अरुण वीरा भी पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।
फिलहाल अस्पताल प्रबंधन परिजनों को शांत कराने की कोशिश कर रहा है और मामले की जांच की मांग उठाई जा रही है।

By editor