जम्मू कश्मीर में फिर फड़फड़ाया फसाद

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने एक बार फिर से जम्मू कश्मीर में अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। यहां आतंकवादियों ने अपने परिवार सहित घूमने आए लोगों पर अंधाधुंध गोलियों की बारिश कर दी इस हमले में लगभग 25 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। आतंकियों के हमले में घायल एक कारोबारी रायपुर निवासी है कारोबारी दिनेश मीरानिया पत्नी बच्चों के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गए थे दिनेश मीरानिया रायपुर के समता कॉलोनी के निवासी हैं। जो अपने परिवार संग घूमने आए हुए थे।
हालांकि इस हमले के बाद यहां तैनाश सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। इस आतंकवादी हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने एक आपातकालीन बैठक ली बैठक में आतंकवादियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। हमले के फौरन बाद जम्मू कश्मीर में तैनात सैनिकों ने मोर्चा संभाल लिया था लेकिन जिस बेदर्दी से इस घटना को अंजाम दिया गया वह आतंकवादियों की कायराना हरकत को दर्शाता है। यहां सबसे जरूरी बात यह है कि आतंकवादियों ने हमला करने के पूर्व यहां आए सैलानियों से उनके धर्म के बारे में पूछताछ की। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी को अंजाम दिया। गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने अपने जम्मू कश्मीर दौरे के दौरान यह बयान दिया था कि अब आतंकियों की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन इस तरह की कायराना और धर्म पूछ कर की गई हरकत को अंजाम देकर आतंकवादियों ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि वह सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान से मिले आदेश के मुताबिक ही काम कर रहे हैं। सैलानियों पर इस तरह का हमला काफी अरसे के बाद हुआ है जिसे भारत सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है देखना होगा आने वाले दिनों में इस हरकत को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के खिलाफ भारत सरकार क्या कार्रवाई करती है। साथ ही इस तरह की आतंकवादी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने भारत के गृहमंत्री द्वारा किस तरह के प्रयास किए जाते हैं जिसका सभी को इंतजार है। इस हृदय विदारख घटना के बाद राष्ट्रीय चेतना न्यूज़ की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। आगे जो भी अपडेट्स आते हैं उसे देखने के लिए बने रहिए राष्ट्रीय चेतना न्यूज़ के साथ

By editor