भिलाई।नगर पालिक निगम रिसाली के पार्षद को भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर से तांबा चोरी करते हुए सीआईएसएफ के द्वारा पकड़ा गया। आरोपी को चोरी में प्रयुक्त कार एवं 220 किलो तांबे के साथ भट्टी पुलिस के सुपुर्द किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी पार्षद के खिलाफ भट्टी थाने में कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी परमेश्वर देवदास वार्ड क्रमांक 35 नगर पालिक निगम रिसाली का पार्षद है। जो बीएसपी के भीतर से 220 किलो तांबा नैनो कार में परिवहन कर ले जा रहा था । जिसे सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों द्वारा पकड़ा गया है। आरोपी पार्षद को 220 किलो तांबा परिवहन में प्रयुक्त नैनो कार के साथ सीआईएसएफ के द्वारा भट्टी पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
निर्दलीय रहते हुए परमेश्वर देवदास ने वार्ड क्रमांक 35 से चुनाव जीता था। उसके बाद नगर निगम रिसाली में एमआईसी सदस्य था। परंतु कुछ दिन पूर्व ही भाजपा में प्रवेश कर लिया था।

