छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ का चुनाव स्मृति नगर में संपन्न हुआ सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान पुष्प गुच्छ देकर कार्यक्रम में उपस्थित जिले के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों के द्वारा किया गया तत्पश्चात इस चुनाव में अध्यक्ष सचिव कार्यकारी अध्यक्ष और चेयर मैन सहित कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ जिसमे चेयरमैन के पद पर राजीव चौबे (स्मृति नगर भिलाई) अध्यक्ष पद पर तिमिरेंदु शेखर सिंह तंवर (धमतरी), महासचिन के पद पर आर एस गौर (भिलाई), इस तरह कार्यकारी अध्यक्ष का पद नरेश डकलिया (राजनांदगांव) को और कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सरजीत चक्रवर्ती (भिलाई) को सौपी गई। अब बाकी के पदों के लिए इन चुने हुए पदाधिकारी द्वारा मीटिंग लेकर फैसला लिया जाएगा इस चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से बास्केटबॉल प्रेमी और जिलों के पदाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित हुए जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहे सभी निर्वाचित सदस्यों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की बास्केटबॉल टीम को पूर्व की तरह सशक्त बनाने के प्रयासों पर जोर देने की बातें कही है बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच स्वर्गीय राजेश पटेल के जाने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश की बास्केटबॉल टीम कुछ लड़खड़ा सी गई थी जिसे पुनः इस देश में नंबर एक बनाने का संकल्प भी निर्वाचित पदाधिकारी ने लिया है और प्रदेश बास्केटबॉल संघ में मिली जिम्मेदारियां को पूरे दृणसंकल्प के साथ पूरा करने की बातें कहीं है पदाधिकारी ने उम्मीद जताई है की एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल टीम पूरे देश में पूर्व की तरह सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली टीम बन जाएगी इसके निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच से प्रशिक्षण दिलवाले की कोशिश भी की जाएगी नए निर्वाचित पदाधिकारीयो के दृण संकल्प और खेल के प्रति खेल भावना को देखकर लगता है की छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल की टीम बहुत जल्द पुनः अपने देश की नंबर एक टीम बन जाएगी।

