छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ का प्रदर्शन जारी

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ पिछले 7 अगस्त से लगातार प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर रहा है। इसी कड़ी में आज दुर्ग ज़िले में मितानिन संघ की महिलाएँ रैली निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुँचीं और अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

मितानिन संघ ने सरकार पर वादा नहीं निभाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क, फैसिलिटेटर और कोऑर्डिनेटर को एनएचएम के तहत लाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।

संघ ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

By editor