छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का गहन पुनः निरीक्षण का कार्य अभी भी जारी है इसके प्रथम चरण में फॉर्म भरने के बाद जिन लोगों का नाम सूची में नहीं आया है उन्हें दावा आपत्ति करने को कहा गया था और दावा आपत्ति करने के बाद अब इन सभी का निराकरण करने हेतु भिलाई नगर निगम क्षेत्र में भी मुख्य कार्यालय सहित निगम के जोन कार्यालय में भी व्यवस्था बनाई गई है जहां दावा आपत्ति करने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है जिन हितग्राहियों का निराकरण होता जा रहा है उन्हें अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है नगर निगम भिलाई के जॉन दो कार्यालय में स्वयं जॉन कमिश्नर दावा आपत्तियों का निराकरण कर रही है इस तरह निगम के मुख्य कार्यालय में उप तहसील कार्यालय में उप तहसीलदार भी स्वयं बैठकर निराकरण कर रहे हैं इन दावा आपत्तियों का निराकरण 19 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा उसके बाद मतदाताओं की नवीन सूची जारी की जाएगी।

