मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई मृतक की पहचान राजा बांधे के रूप में हुई है। जो बाजार चौक धुंधाड़ा का निवासी था। हादसा चौहान स्टेट स्थित व्यावसायिक परिसर में हुआ। यहां लिफ्ट के मेंटेनेंस में भारी लापरवाही सामने आई है। मृतक किस कारणवश सुबह लगभग 4:30 बजे चौहान स्टेट पहुंचा था जो जांच का विषय है थर्ड फ्लोर पर लिफ्ट का दरवाजा खुला था लेकिन लिफ्ट नीचे मौजूद थी अंधेरे में यह देख नहीं पाने के कारण राजा लिफ्ट सॉफ्ट में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी के जरिए लिस्ट केज में उतरकर घायल युवक को बाहर निकाला। जिसे तुरंत अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि चौहान की स्टेट में यह कोई पहला हादसा नहीं है इसके पहले भी एक व्यक्ति इसी लिस्ट में गिरकर जान गंवा चुका है बावजूद इसके चौहान स्टेट प्रबंधन ने लिफ्ट की मरम्मत नहीं करवाई जिससे यह स्पष्ट होता है की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही है स्थानीय रहवासियों और व्यवासियों ने इस लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

