भिलाई।नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के प्रमुख चौंक चौराहो, फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे, अंडरब्रिज आदि जगहो पर आकर्षक पेटिंग करके दिवालों को सजाया जा रहा है। खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा यह पेटिंग की जा रही है। इस पेटिंग की विशेषता है कि यह लंबी अवधि तक चलेगी। और पानी से घुलाई कर देने पर पुनः नई जैसी दिखने लगेगी। वर्तमान में नेशनल हाईवे से लगे हुए नेहरू नगर चौक, ब्रिज के नीचे सुपेला चौक, फ्लाई ओवर के खम्बो पर पर्यावरण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्राकृतिक सौंदर्य आदि को प्रतिबिम्बित करते हुए बनाया गया है। इसके पश्चात सभी जोन के प्रमुख चौंक-चौराहो जहां पर उपयुक्त स्थल मिलेगा वहां पर पेटिंग की जायेगी।साथ ही नगर निगम द्वारा सभी प्रकार के पोस्टर, बैनर लगाने वाली एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी व्यक्ति के कहने से कहीं पर भी बैनर, पोस्टर ना लगवावें। जब तक लिखित में निगम का आदेश बैनर, पोस्टर लगाने के लिए नहीं होगा।

