दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सांकरा में चुनावी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जनपद सदस्य चुनाव के परिणाम के बाद उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उपसरपंच पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
चौंकाने वाली बात यह है कि हमला करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसी पंचायत का एक पंच बताया जा रहा है। पीड़ित उपसरपंच के अनुसार हाल ही में हुए जनपद सदस्य चुनाव में आरोपी पंच के समर्थित प्रत्याशी की हार हो गई थी। इसी हार की नाराजगी और राजनीतिक रंजिश के चलते आरोपी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों में भी दहशत देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

