चलती कार में लगी भीषण आग, सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास हड़कंप

दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां भिलाई के सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास
चलती कार में अचानक
भीषण आग लग गई,
जिससे इलाके में
कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक,
आग लगने का कारण
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
यह हादसा उस वक्त हुआ,
जब कुमार सोनी
अपने स्टाफ के साथ
दुर्ग से पावर हाउस मार्केट
अपनी दुकान खोलने जा रहे थे।

चलते वाहन के दौरान
अचानक कार से
धुआं निकलने लगा।
धुआं देखते ही
कुमार सोनी ने
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए
तुरंत कार रोक दी
और अपने स्टाफ के साथ
कार से बाहर निकल आए।

कुछ ही मिनटों के भीतर
धुआं आग में तब्दील हो गया
और देखते ही देखते
पूरी कार
भीषण आग की चपेट में आ गई।
आग इतनी तेज थी कि
कार जलकर लगभग
पूरी तरह खाक हो गई।

घटना के बाद
कुमार सोनी ने
तत्काल डायल 112 पर
सूचना दी।
सूचना मिलते ही
डायल 112 की टीम
और फायर ब्रिगेड
मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड की
एक दमकल वाहन की मदद से
काफी मशक्कत के बाद
आग पर काबू पाया गया।
राहत की बात यह रही कि
इस हादसे में
किसी भी प्रकार की
जनहानि नहीं हुई।

हालांकि,
कार को भारी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस पूरे मामले की
जांच में जुटी हुई है
और शॉर्ट सर्किट की
आशंका को लेकर
तकनीकी जांच की जा रही है।

फिलहाल,
स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है
और यातायात को
सामान्य कर दिया गया है।

By editor