ग्रीन वैली के मकान में मिले आपत्तिजनक दस्तावेज,कॉलोनी वासियों ने पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की

भिलाई।ग्रीनवेली के मकान के एक कमरे में कई संदिग्ध वस्तुएं मिलने का मामला सामने आया है। कालोनिवासियों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर कमरे को सील कर दिया है।चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी के कमरा नंबर ई6, 37 में पुलिस की टीम रविवार रात को पहुंची। जहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान पुलिस ने बरामद किया है। कालोनीवासियों ने पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की थी। मकान कमल किशोर नायक का है, जो रेलवे कर्मी है। पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।खुलासा तब हुआ जब कमल किशोर नायक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ओएलएक्स और फर्जी ओयो वेबसाइट के जरिए कमरों को किराए पर देने के लिए पोस्ट किया था।
कमल किशोर नायक का यह कमरा है। उसके कमरे से 100 से अधिक मोबाइल फोन, कंप्यूटर पार्ट्स, युवतियों के बालों के गुच्छे, यूज किए गए कंडोम, मोबाइल की सैकड़ों बैटरियां, 15 से 20 पेनड्राइव, सीडी और डाटा स्टोरेज सामग्री, 1925 से रेलवे दुर्घटनाओं की कटिंग्स समेत कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुआ है। इस दौरान जब मकान मालिक कमल किशोर से पूछताछ की तो खुद को रेलवे कर्मी बताया है। जो बिलासपुर में पदस्थ है। पुलिस ने कमरे में मिली वस्तुओं को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

By editor