गांजे के साथ दो महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

गांजा बेचने वाली दो महिलाओं और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि मूकबीर की सूचना पर कुर्सी पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर बालाजी नगर कुर्सी पर में गांजा बेचने की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की है पुलिस ने कैंप दो चटाई क्वार्टर छावनी निवासी नाज परवीन श्रीराम चौक नवीन कॉलेज के पास कुर्सीपर निवासी एम ईश्वरी छावनी निवासी अब्बास खान को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 किलो 61 ग्राम गांजा बरामद किया है साथ ही नगदी रकम और पांच मोबाइल फोन को जप्त किया गया है कुल कीमत 1 लाख 60 हजार 980 रुपए आकी गई है।

By editor