अखिल भारतीय गढ़वाल समाज भिलाई मंडल का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह चंद्रनगर कोहकामें आयोजित हुआ। समझ में समाज के सभी सदस्य इसने उल्लास और संस्कृति के रंगों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉक्टर अरुण भारद्वाज और उमेश राज सोनवाने मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में सरला अजीत की मानस मंडली द्वारा फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। होली मिलन समारोह में गढ़वाल समाज के बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया साथ ही समाज के प्रतिभावान बच्चों को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने गढ़वाल समाज की महिलाओं का विशेष योगदान रहा महिलाओं ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में रंग गुलाल गीत संगीत और पारंपरिक नृत्यों से पूरा माहौल रंगीन हो गया। होली मिलन समारोह में गढ़वाल समाज के आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। समाज के पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

