भिलाई। नगर निगम भिलाई द्वारा वार्ड 23 पीली पानी टंकी के समीप से गुजरती पाइपलाइन में हुए लीकेज के कारण इसका संधारण करने गड्ढा खोदा गया था लेकिन लीकेज का संधारण अब तक नहीं किया जा सका है जिसकी वजह से सुबह पानी आने के दौरान इस गड्ढे में पानी भर जाता है अब निगम प्रशासन ना तो गड्ढे को भर रहा है और ना ही पाइपलाइन से लीक हो रहे पानी को रोकने किसी तरह की कोशिश की जा रही है। गढा दुर्घटना होने का प्रमुख कारण बन चुकाहै। रात के समय यह मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है जिसकी वजह से दो पहिया चालकों के गड्ढे में गिरने का अंदेशा बना रहता है स्थानीय नागरिक प्रभाकरण के द्वारा गढे को पाटने और पाइपलाइन से लीकेज हो रहे पानी को बंद करने की मांग को लेकर निगम के कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन दोनों ही कार्य को अब तक नहीं किया जा सका है इस संबंध में प्रभाकरण ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

