खुर्सीपार में नशे का खेल बेनकाब, खुलेआम मिले इंजेक्शन और सिरिंज!

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को वायरल हुए दो अलग-अलग वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पहले वीडियो में एक स्थानीय ब्लॉगर ने स्कूल परिसर और केनाल रोड गार्डन के आसपास खुलेआम पड़े इंजेक्शन, सिरिंज और कथित नशीली दवाइयों को दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास इस तरह का सामान मिल रहा है तो यह युवाओं और बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

वहीं दूसरे वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर बेखौफ होकर अपलोड किया गया। वीडियो के साथ “भिलाई शहर का बाप हूं मैं कुलदीप” जैसा कैप्शन भी पोस्ट किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

दोनों वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

By editor