भिलाई के नेशनल हाईवे पर
खुर्सीपार गेट के पहले
एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया,
जब दो भारी ट्रकों की
आपस में टक्कर हो गई।
इस टक्कर में
एक ट्रक, जो
टायर निर्माण में उपयोग होने वाला केमिकल ऑयल
लेकर चेन्नई की ओर जा रहा था,
उसके टैंकर में
तेज लीकेज शुरू हो गया।
देखते ही देखते
ऑयल सड़क पर फैलने लगा,
जिससे हाईवे पर
फिसलन की स्थिति बन गई।
केमिकल ऑयल के फैलते ही
सड़क पर चल रही गाड़ियां
फिसलने लगीं
और कुछ ही देर में
हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
हालात इतने संवेदनशील हो गए कि
जरा सी चिंगारी से
बड़ी आगजनी की आशंका बनी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही
सीएसपी छावनी प्रशांत पैंकरा,
खुर्सीपार थाना और
जामुल थाना प्रभारी
मौके पर पहुंचे।
साथ ही
ट्रैफिक पुलिस की टीम को भी
तत्काल बुलाया गया।
इधर,
अग्निशमन विभाग की
तीन दमकल वाहन
मौके पर पहुंचकर
लगातार स्टैंडबाय में तैनात रहीं,
ताकि किसी भी स्थिति में
आग लगने की घटना को
रोका जा सके।
सबसे पहले
लीक हो रहे
ऑयल टैंकर को
सड़क के किनारे किया गया,
ताकि तेल
और अधिक सड़क पर न फैले।
इसके बाद
फायर ब्रिगेड की टीम ने
विशेष केमिकल डालकर
सड़क पर फैले
तेल को साफ करने का काम शुरू किया।
लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद
ट्रैफिक पुलिस और
फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई से
यातायात को
धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।
अग्निशमन अधिकारी
नागेंद्र सिंह ने बताया कि
तीन दमकल वाहनों की मदद से
सड़क पर फैले तेल को
काफी हद तक हटा लिया गया है
और समय रहते
एक बड़ी दुर्घटना को
टाल दिया गया।
फिलहाल,
स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है
और हाईवे पर
यातायात सामान्य रूप से
सुचारु हो चुका है।

