खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर ठगे 41 लाख रुपए

बीते 21 जनवरी को दुर्ग निवासी प्रार्थीया अमीन कुरैशी के मोबाइल पर दिल्ली पुलिस डिपार्टमेंट का एक वीडियो कॉल आया था जिसमें उन्हें बताया गया था कि सीबीआई द्वारा संदीप कुमार के विरुद्ध मनी लांड्रिंग केस ड्रग ट्रैफिकिंग आईडेंटिटी थेफ्ट केस में जांच की जा रही है साथ ही यह भी बताया गया कि संदीप कुमार के कब्जे से 180 बैंक खाता प्राप्त हुए हैं जिसमें एक खाता प्रार्थीया के नाम का एचडीएफसी बैंक दिल्ली का होना बताया गया जिसमें उनके 8 करोड रुपए से ज्यादा जमा है फर्जी सीबीआई के अधिकारियों ने यह भी प्रार्थीया को बताया कि संदीप कुमार ने उन्हें बताया है कि 10% लेकर सभी खाता धारकों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना खाता खुलवाया है। इस संबंध में प्रार्थीया द्वारा मना करने पर फर्जी पुलिस अधिकारी ने प्रार्थया का विवरण पूछा और प्रार्थीया को दिल्ली आकर बयान देने को कहा साथ ही एक अन्य फर्जी पुलिस अधिकारी से बात भी कराई। दहशत में आकर प्रार्थीया ne गंजपारा दुर्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अलग-अलग चरणों में आरटीजीएस के माध्यम से आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक में 41 लाख जमा कराया गया तथाकथित पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं होने पर प्रर्थिया ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत 5 फरवरी को थाना कोतवाली दुर्ग में दर्ज कराई gai दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की जिनके द्वारा गुजरात जाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मनीष दोसी और अशरफ खान की गिरफ्तारी की गई। इस पूरे मामले की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन ने दी।

By editor