दुर्ग केंद्रीय जेल में दो ननों की गिरफ्तारी के बाद मामला लगातार गरमाया हुआ है।
इसी क्रम में आज एक बार फिर केरल से चार सांसद और दो विधायकों का प्रतिनिधिमंडल, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक और पीएससी कांग्रेस की सदस्य के साथ दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने जेल के भीतर जाकर गिरफ्तार ननों से मुलाकात की और मामले की पूरी स्थिति का जायजा लिया।
मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए केरल से आए सांसदों और नेताओं ने कहा कि ननों पर बेबुनियाद धाराएं लगाई गई हैं और यह गिरफ्तारी अनुचित है।
उन्होंने भरोसा जताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द ही ननों की रिहाई संभव होगी।
इस मुलाकात को लेकर जेल प्रशासन और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरती और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।

