कुम्हारी बॉर्डर पर स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख बरामद

दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दुर्ग-रायपुर कुम्हारी बॉर्डर पर टोल नाके से पहले पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। दोनों स्कॉर्पियो महाराष्ट्र पासिंग की बताई जा रही हैं और इन पर चार युवक सवार थे।
जानकारी के मुताबिक ये वाहन रायपुर की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस को संदिग्ध गाड़ियों की सूचना मिली और कुम्हारी थाना पुलिस ने चेकिंग की। जांच के दौरान दोनों स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।
फिलहाल पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है और युवकों से पूछताछ जारी है। इस बीच दुर्ग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग की टीम को भी सूचना दे दी है।

By editor