स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित के अध्यक्ष आर सी एन न्यूज़ के प्रधान संपादक एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजीव चौबे ने मॉडल टाउन भिलाई निवासी कांग्रेसी नेता वाई के सिंह के फेसबुक आईडी पर एक अनर्गल पोस्ट प्रसारित करने को लेकर स्मृति नगर चौकी में उनके खिलाफ एफआईआर करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है ।
मॉडल टाउन निवासी ए के सिंह अपने फेसबुक की आईडी पर रवीश कुमार का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे रवीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान के उल्लंघन सहित कई आरोप लगा रहे हैं साथ में राजनाथ सिंह और अमित शाह पर भी प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं साथ ही साथ इन तीनों पर राजद्रोह करने का आरोप कोर्ट में सिद्ध पाए जाने और आजीवन कारावास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कोर्ट के द्वारा तिहाड़ जेल भेजे जाने जैसी खबर का वीडियो शेयर किया गया है यकीनन ऐसे पोस्ट के प्रचार प्रसार होने से राष्ट्रीय कटुता की भावना भड़क सकती है साथ ही साथ इस वीडियो में विख्यात पत्रकार रवीश कुमार के द्वारा भड़काऊ एवं झूठी खबर को द टारगेट नाम से प्रसारित कर भारत की संप्रभुता और अखंडता के विरुद्ध गिरना फैलाने का कार्य करते हुए आम लोगों को हिंसा और असंतोष के लिए उकसाया जा रहा है और ऐसी पोस्ट से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ की भावनाओं को ठेस पहुंची है जिसके लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वाई के सिंह पर विधि अनुरूप कार्यवाही की मांग करते हुए स्मृति नगर चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत की गई है । प्रार्थी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राजीव चौबे ने मामले की जानकारी मीडिया को दी है ।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वाई के सिंह के द्वारा फेसबुक का दुरुपयोग करते हुए द टारगेट नाम से वीडियो प्रचारित कर झूठा लांछन लगाकर राष्ट्रीय संप्रभुता को तोड़ने का प्रयास किया गया है जिसके लिए ए के सिंह के साथ पत्रकार रवीश कुमार एवं द टारगेट सोशल मीडिया चैनल के संचालक एवं इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंडीबाद होना चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ऐसा आवेदक ने आवेदन में पुलिस प्रशासन से अपील की है।।

