कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त दल ने इंडस्ट्रीज का किया निरीक्षण

भिलाई।नगर पालिक निगम भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र के निवासियों की शिकायत थी कि क्षेत्र में कैमिकलयुक्त पानी बोरिंग से निकल रहा है। जो पीने के योग्य नहीं है, उससे अन्य शारीरिक तकलीफे होने की संभावना है। शिकायत के आधार पर जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा संयुक्त दल के माध्यम से कैमिकल इंड्रस्टिज का निरीक्षण करने निर्देशित किया गया। नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल अनिता सावंत, साइंटिस्ट शिव पटेल एवं आईआईटी के प्रोफेसर प्रवेश शुक्ला, सत्यजीत के संयुक्त दल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि अधिकांश कंपनीयों द्वारा ईटीपी प्वांइट बनाकर रखा गया है। जो नियमित रूप से संचालित होना नहीं पाया गया। क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई अनिता सांवत द्वारा संस्थाओ को सतत् रूप से संचालन करने निर्देशित किया गया। उन्होने कहा भविष्य में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ईटीपी प्वांइट चालू हालत में नहीं पाये जाने पर संस्था को सील करने की कार्यवाही की जावेगी। निरीक्षण के दौरान कुछ उद्योग संचालकों द्वारा अन्य उद्योगो से कोल्ड डस्ट आने की शिकायत की गई, जिस पर क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा साइंटिस्ट श शिव पटेल को उन उद्योगो को नोटिस देने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी देखने में आया कि खटाल संचालको द्वारा गोबर मिश्रीत पानी नालियों में बहाया जा रहा था, इस पर निगम आयुक्त पाण्डेय ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को सभी खटालों को नोटिस देकर शीध्र गोकुल नगर में स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया। संयुक्त दल द्वारा अलग-अलग इंड्रस्टिी के पानी का सेंपल लिया गया है। जिसका लैब में टेस्ट करने के बाद समिति द्वारा जिला कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा।

By editor