दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर अवैध कबाड़ कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है।
शहर के जामुल, सुपेला और पुरानी भिलाई क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ कई कबाड़ियों की दुकानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कबाड़ी सुरेश सिंह, ललित साहू, मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे और ललित कबाड़ी के पुत्र प्रेम कुमार साहू के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पुलिस ने छापेमारी में कबाड़ की दुकानों से ट्रकों के पार्ट्स और रेलवे की कीमती संपत्ति बरामद की है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में आरोपी प्रेम कुमार साहू के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई,
वहीं रेलवे की संपत्ति मिलने के बाद जीआरपी ने अपराध क्रमांक 18/2025, धारा 3 रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दुर्ग पुलिस का कहना है कि कबाड़ियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,
और किसी भी कीमत पर अवैध खरीद-फरोख्त और चोरी की संपत्ति का व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

