कढ़ाई का खौलता तेल समोसे वाले पर डाला

भिलाई।शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है अपराधी अब किसी भी हद तक जाकर लोगों को परेशान करने में तुले हुए हैं ताजा मामला बैकुंठ धाम मंदिर के समीप कैंप 2 का है। जहां कैंप 2 में प्रकाश नामक युवक समोसे की दुकान लगाता है जो कि रोज की तरह देर शाम अपने समोसे तलकर बेच रहा था इसी बीच दो युवक आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे गाली गलौज करते हुए उससे समोसे लिए और समोसा लेने के बाद वहीं बैठकर शराब पीने लगे दीपक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ दोनों बदमाश युवको ने हाथापाई की इसके बाद दीपक ने अपने बड़े भाई प्रकाश को फोन करके बुला लिया दोनों भाइयों ने दोनों ही बदमाशों को समझाने की कोशिश की तो दोनों बदमाशों ने मिलकर कढ़ाई से खौलता तेल लेकर प्रकाश और दीपक के ऊपर उड़ेल दिया। जिससे दोनों भाई जल गए आसपास के लोगों ने जब घटना को देखा तो तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को भर्ती कराया गया है।इसी बीच दोनों बदमाश मौका पाकर फरार हो गए तो वही इस पूरे मामले में अब छावनी पुलिस की विवेचना जारी है।

By editor