अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु प्रतिबद्ध दुर्ग पुलिस व्दारा ऑपरेशन विश्वास” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की कुछ व्यक्ति कार क्रमांक सीजी 07 सीएस 7776 मे सवार होकर मादक पदार्थ चिट्टा बेचने हेतु ग्राहक की तलाश में थाना मोहन नगर क्षेत्र में घुम रहे थे। सूचना पर थाना मोहन नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा* मुखबिर द्वारा बताये स्थान धमधा रोड सब्जी मंडी के पास मुखबीर से प्राप्त सुचना के अनुसार संदिग्ध वाहन को रोक कर एंव व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम क्रमशः 01. उज्जवल सिंह उर्फ गोलू 02. मोन्टी अरोरा, 03 रजत पाण्डेय, 04. राहूल सिंह, 05. लोकेश कुमार ओगरे, 06. जगतार सिंह बताए ।जिसकी तलाशी लेने पर पास रखे लाल बैग से 246 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया चिट्टा के संबंध में पूछताछ करने आरोपीगणो द्वारा गोल मोल जवाब देने पर चिट्टा के संबंध मे पेपर प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। आरोपियों व्दारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। आरोपीगणो का कृत्य एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ऐसा ही 1 मामला वैशाली नगर थाने में भी आया है जहाँ 7 ग्राम चिट्टा 2 आरोपियों के पास से बरामत किया गया है और उनपर भी कार्यवाही की जा रही है।

