एसएसपी विजय अग्रवाल ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में 14 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न

दिनांक 11 जुलाई 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्ग जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इस बैठक में कुल 14 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिनमें आम जनता और पुलिस के विरुद्ध लंबित शिकायतें, विभागीय और प्राथमिक जांच, 01 जुलाई 2024 से पूर्व के लंबित अपराध और चालान, धारा 173(8) जा.फौ. के प्रकरण, 60 और 90 दिवस से अधिक समय से लंबित मामलों का समय पर निराकरण जैसे अहम मुद्दे शामिल थे।

साथ ही, एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत आरोपियों की संपत्ति चिन्हित कर उसे अटैच करने की कार्यवाही, सेंट्रल स्टोर में जप्त सामग्री का संकलन, नए गुंडा/जिलाबदर बदमाशों की पहचान और नियंत्रण, एवं जमीन संबंधी विवादों में की गई बाउंड ओवर की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, ग्रामीण, IUCAW, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी, पाटन के एसडीओपी, एसीसीयू व मुख्यालय के डीएसपी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए।

By editor