इनफोर्समेंट की टीम ने तीन आवासों को कराया खाली

भिलाई।भिलाई इस्पात संयंत्र की इंफोर्समेंट टीम नगर सेवाएं विभाग ने सेक्टर 4 में अवैध कब्जे किए गए तीन आवासों को खाली करवाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन आवासों को लाइसेंस में अलॉट किया गया था। आवासों को खाली कराकर एलॉटी ए मनीषा शिवलाल ठाकुर और सरस्वती कहार के सुपुर्द किया गया। बहरहाल इंफोर्समेंट टीम की बीएसपी के आवासों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई निरंतर जारी है। इस कार्रवाई से मकान के दलालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

By editor