इंदिरा मार्केट दुर्ग में कब्जेधारीयों पर हुई कार्रवाई

दुर्ग।इंदिरा मार्केट दुर्ग में कब्जाधारियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन 58 दुकानों के सामने से कब्जे हटाए गए थे। वहीं दूसरे दिन 24 कब्जेधारी कार्रवाई की जद में आए।
इंदिरा मार्केट की सड़क 16 मीटर चौड़ी है, लेकिन दुकानदार दुकान के सामने सड़क तक सामान रख देते हैं। इस वजह से दोपहर होते तक सड़क की चौड़ाई घटकर 5 मीटर में रह जाती है। जैसे ही ट्रैफिक का प्रेशर बढ़ता है, मार्ग में जाम लगने लग जाता है। जिसके
खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया। निगम के बाजार विभाग और अतिक्रमण दस्ते ने इंदिरा मार्केट, मोती कॉम्प्लेक्स के सामने पुराना सिटी कोतवाली की दीवार से लगी जूते, चप्पल व कपड़ा, मोबाइल दुकान सहित तहसील क्वार्टर से लगी 17 दुकानों को हटाया। इस मार्ग के दोनों तरफ की सड़क खाली कराई गई। व्यवसायी मोती कॉम्प्लेक्स सड़क क्षेत्र लगभग 65 दुकानों के कब्जाधारी जेसीबी की डर से खुद होकर अपना कब्जा हटाने लगे हैं। निगम के अमले ने एरिया में मुनादी कर कब्जेधारियों को सूचना भी दी थी। बाजार अधिकारी ने बताया कि ऐसे 300 कब्जेधारियों को हटाकर सड़क खाली करने का लक्ष्य रखा गया है।

By editor