बुधवार को राष्ट्रीय चेतना न्यूज़ चैनल ने वार्ड क्रमांक 23 पीली पानी टंकी के पास निगम द्वारा किए गए गहरे गड्ढे और उसके नीचे से गुजरती पाइपलाइन के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था। निगम कर्मचारियों द्वारा ना तो गड्ढे को भरा गया था और न हीं पाइपलाइन में हुए लीकेज को सुधारा गया था। जिसकी वजह से लगातार पानी यहां से बर्बाद हो रहा था और गड्ढे में गिरने की संभावना लोगों के बने रहती थी इस खबर को राष्ट्रीय चेतना न्यूज़ ने प्रमुखता के साथ दिखाया था जिसके फलस्वरुप हरकत में आए निगम कर्मचारियों द्वारा गुरुवार सुबह पाइप लाइन में हुए लीकेज को ठीक करने के साथ ही गड्ढे को पाट दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पाइपलाइन में हुए लीकेज का संधारण हो जाने से लोगों के घरों तक पानी भी बराबर पहुंच रहा है।

