हाउसिंग बोर्ड भिलाई में स्थित आम्रपाली वनांचल सिटी के समिति का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ जिसमें पूर्व अध्यक्ष के सामने आम्रपाली के निवासी पीएस सिंह ने अध्यक्ष पद की दावेदारी की थी जिन्हें आम्रपाली में रहने वाले लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया और अध्यक्ष पद पर काबिज़ कर दिया श्री सिंह ने परिवर्तन पैनल से अपनी टीम उदारी थी जिसमें चार सदस्य विजय रहे अब अम्रपाली वनांचल सिटी में परिवर्तन पैनल समिति को चलाएगी अध्यक्ष पद जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पी एस सिंह और उनकी पैनल के विजई प्रतिभागियों ने एक और में कहा है की प्रथम उद्देश्य इस आम्रपाली में रहने वालों की सुविधाओं का ध्यान रखना है और रुके हुए विकास को पूर्ण करना पहला काम है कॉलोनी वासियों ने जिस विश्वास के साथ इन्हें चुनाव जितवाया है वह उसे विश्वास पर खरा उतरेंगे चुनाव के दौरान मतदान कक्ष में भी मतदान अधिकारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई और एक-एक करके मतदाता मतदान केंद्र में जाकर अपना मत देते नजर आए मतदान के बाद परिणाम की घोषणा की गई उसके बाद विजय प्रतिभागियों को चुनाव के परिणाम सौंपते हुए मतदान अधिकारियों ने बधाई दी तत्पश्चात मतदान प्रक्रिया को समाप्त करते हुए मतदान के लिए आए हुए मत पत्रों को सभी की सहमति से जला दिया गया और विजेताओं का स्वागत पटाखे फोड़ कर किया गया।।

