यदि आप अपना आधार कार्ड अपडेट कराने जा रहे हैं तो यह जान लेना जरूरी है कि इसके नए नियम लागू कर दिए गए हैं जिसके तहत आधार कार्ड अपडेट करने के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है और इतना ही नहीं इसके साथ-साथ कुछ और नियम भी बदल दिए गए हैं दुर्ग जिला आधार कार्ड ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष निरंजन गुप्ता से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया कि अब आधार कार्ड में चाहे वह पिता हो या पति किसी का नाम नहीं होगा जिस व्यक्ति का आधार कार्ड है सिर्फ उसके पहचान के लिए ही यह आधार कार्ड बनाया जा रहा है क्योंकि जब आधार कार्ड नया बनाया जाता है तो सिर्फ उसे व्यक्ति के पहचान से संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं ना कि उसे व्यक्ति के पिता या पति का दस्तावेज दिया जाता है इसलिए अब आधार कार्ड में सिर्फ उसे व्यक्ति का नाम होगा जिसका आधार कार्ड बनाया जाएगा आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए जो शुल्क बढ़ाया गया है यह सीमित समय के लिए है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे समय अवधि के बाद यह शुल्क और बढ़ाया जा सकता है।।

By editor