आधार अपडेट और आयुष्मान कार्ड बनाने लगा शिविर

हाउसिंग बोर्ड वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद प्रदीप कुमार सेन की पहल से सियान सदन हाउसिंग बोर्ड में आधार कार्ड अपडेट करने और आयुष्मान कार्ड बनाने एक दिवसीय शिविर का आयोजन नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया गया। शिविर में ऐसे ही हितग्राही बड़ी संख्या में पहुंचे जिन्होंने किसी कारणवश अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया था ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड शिविर स्थल में बनाए गए। वहीं अनेक हितग्राहियों के आधार कार्ड को भी अपडेट किया गया। पार्षद प्रदीप सेन द्वारा शिव स्थल पहुंचे लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारियां भी दी गई। आधार कार्ड अपडेट होने और आयुष्मान कार्ड बन जाने से लोगों में काफी हर्ष देखने को मिला। पार्षद प्रदीप सेन ने बताया कि शिविर को लेकर वार्ड में काफी प्रचार प्रसार किया गया था ताकि लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सके भविष्य में भी जनहित से जुड़े इस तरह के शरीर आयोजित किए जाते रहेंगे।

By editor