आखिरकार नेताजी के अतिक्रमण पर बीएसपी का चला बुलडोजर

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन विभाग द्वारा एचएससीएल कॉलोनी रुवाबंधा स्थित बीएसपी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। करवाई स्टेट न्यायालय मरोदा सेक्टर भिलाई एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों के परिपालन पर की गई। उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने के कारण निष्कासन की कार्रवाई की गई पूरी कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी वसुमित्र दीवान के निर्देशन में तथा कोतवाली थाना पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। गौरतला में की उच्च न्यायालय द्वारा विवादित भूमि के कुछ हिस्सों से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे न्यायालय के आदेश अनुसार भूमि विभाग द्वारा चिह्नांकित अतिक्रमित क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान नेताजी काफी आक्रोशित नजर आए। जिन्हें अधिकारियों द्वारा शांत रहने की समझाइए दी जाती रही। यह कार्रवाई भूमि अनुभाग प्रवर्तन शाखा टाउन इंजीनियरिंग तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

By editor