भिलाई।शकराचार्य काॅलेज से आईआईटी तक जाने के लिए नागरिको की सुविधाओं के मध्य नजर सुगम चौड़े मार्ग का निर्माण शुरू होने जा रहा है। जुनवानी पेट्रोल पम्प से आईआईटी पहुंच मार्ग 3 किलो मीटर के लगभग है। जिसके सड़क चैड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए शासन से 25 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसमें 5 फिट का डिवाइडर बनाया जाएगा और साथ में 1-1 मीटर पर पाथवे का निर्माण भी किया जाएगा। डिवाइडर पर विद्युत पोल लगाए जाएंगे और मार्ग के दोनो तरफ नाली के ऊपर पाथवे का निर्माण भी किया जाएगा। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को साथ लेकर सड़क एवं नहर का सर्वे किया किस प्रकार रोड का स्वरूप होगा, नहर को से कैसे व्यवस्थित किया जाएगा। जिससे गर्मी के दिनों में तालाब भरने का काम बाधित न हो। इसके लिए बताया गया कि खुर्सीपार केनाल रोड की तरह यहां भी नहर के ऊपर सड़क बनाई जाएगी। नहर के अंदर से पानी निकासी के लिए 4 फिट डाया का पाइप बिछाया जाएगा, उसके उपर से रोड बनाई जाएगी। जुनवानी खम्हरिया रोड बहुत से स्कूलो, काॅलेज, भवनों, हाउसिंग सोसायटीयों का प्रमुख मार्ग है। फिलहाल यहां से 2 बड़ी बसो के गुजरने पर रास्ता जाम हो जाता है। सड़क निर्माण के दौरान रास्ते में पडने वाले बड़े वृक्षो को नहीं काटा जाएगा, उसे सिफ्ट किया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में अवैध कब्जा करके नाली और सड़क को घेर दिया गया है। इन्हें हटाने निगम भिलाई शीघ्र कार्रवाई शुरू करेगा।

