दुर्ग जिले के अहिवारा ग्राम से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
मामूली लेन-देन का विवाद, खूनी रूप में बदल गया।
ढाबे में काम करने वाले युवक ने, दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक आरोपी से अपना पैसा मांगने पहुंचे थे।
लेकिन विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नंदनी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

