अभिजीत दिपके को मंच पर मारे थप्पड़!

राजस्थान की राजधानी जयपुर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके पर एक युवक ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि अभिजीत दिपके NEET पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक मंच के करीब पहुंचा और कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा में मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

हमला करने वाले युवक का कहना है कि वह खुद को राष्ट्रवादी मानता है और उसके अनुसार अभिजीत दिपके देश के लोगों को गुमराह कर रहे थे, इसलिए उसने यह कदम उठाया।

फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

By editor