दुर्ग जिले में नव पदस्थ एसपी विजय अग्रवाल ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के सारे सवालों के जवाब दिए साथ ही कहा कि अपराधी घटनाओं को रोकने पुलिस द्वारा सतत प्रयास किया जाएगा अपराधी किसी हाल में नहीं बक्शे जायेंगे। सट्टा ऑनलाइन हो या ऑफलाइन दोनों पर ही रोक लगाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि थाने आए फरियादियों को निराश होकर नहीं लौटना पड़ेगा सबकी सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पुलिस काम करेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूखे नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाया जाएगा।

