छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है।
अतिथि शिक्षकों के अल्टीमेटम के बाद अब बीएड-डीएड अभ्यर्थी भी सड़कों पर उतर आए हैं।
दुर्ग में प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आगामी शिक्षक भर्ती में विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के पद शामिल करने की मांग की है।
वहीं CTET अभ्यर्थियों ने 6 सितंबर को होने वाली भर्ती परीक्षा में उन्हें मौका देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री को पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
अभ्यर्थियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो राज्यव्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

