दुर्ग में नकली Gold Flake का खुलासा

दुर्ग में नकली Gold Flake सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इंदिरा मार्केट स्थित SSD Traders में ITC के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई में विशाल जसवानी और निखिल सिहानी को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार नकली सिगरेट, पैकेजिंग सामग्री और करीब 2 लाख 7 हजार रुपये का नकली माल बरामद हुआ है।

पुलिस ने BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है।

By editor