पैसों के विवाद में भाई ने भाई को मार डाला

दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी हो गया। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई देवेंद्र देवांगन ने छोटे भाई कैलाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में 26 वर्षीय कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई चॉइस सेंटर चलाते थे और पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था।

बुधवार सुबह फिर कहासुनी हुई और गुस्से में देवेंद्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस विवाद की असली वजह और घटना से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है।

By editor