शराब पार्टी के बाद युवक की मौत

दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिद्धांत के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान सिद्धांत अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर और उसकी दो सहेलियों के साथ घर पर था। सभी ने शराब पार्टी की। इसी दौरान नशे में सिद्धांत और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सिद्धांत छत पर चला गया।

कुछ देर बाद वह छत पर बेसुध मिला। अंजलीना ने CPR देने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। हालांकि, पुलिस विवाद और उसके बाद की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

By editor