लाई में फूड विभाग का औचक निरीक्षण

भिलाई में फूड विभाग ने औचक निरीक्षण कर स्मृति नगर स्थित होटल विश्वनाथ दोसा सेंटर में बड़ी लापरवाही पकड़ी है। निरीक्षण के दौरान होटल में गंदगी का अंबार मिला, वहीं बाथरूम के पास चटनी बनाने के लिए रखे नारियल और प्याज भी पाए गए।

होटल संचालक से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फूड विभाग के अधिकारी ने होटल को अनहाइजीनिक बताते हुए लाइसेंस 10 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें आगे जांच के लिए भेजा जाएगा।

By editor