दुर्ग में चला बुलडोजर, रेलवे किनारे अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

दुर्ग नगर निगम एक बार फिर बुलडोजर एक्शन मोड में नजर आया। बोरसी क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण पर आज निगम ने बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक अतिक्रमणकारियों को पहले कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

इसके बाद नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान रेलवे लाइन के किनारे बनी कई अवैध संरचनाओं और व्यावसायिक उपयोग में लाई जा रही दुकानों को भी हटाया गया।

नगर निगम का कहना है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By editor