दुर्ग JRD स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र बेहोश

दुर्ग के जेआरडी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रार्थना सभा और लेक्चर के दौरान एक छात्र अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि छात्र करीब 20 मिनट तक चल रहे लेक्चर में मौजूद था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया।

घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

डॉक्टरों की निगरानी में छात्र का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बेहोश होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच छात्र की सेहत को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

हालांकि स्कूल स्टाफ की तत्परता से छात्र को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसे तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी।

By editor