ऑपरेशन क्लीन को बड़ी सफलता, नशीले इंजेक्शन का सप्लायर गिरफ्तार

अंबिकापुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों के एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, इमलीपारा स्थित एक दुकान में छापेमारी कर मोशीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दुकान से 200 REXOGESIC और 200 AVIL नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी वाहिद अंसारी से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने के बाद आबकारी टीम ने दबिश देकर दूसरे सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

By editor