“स्कूल चले हम” अभियान के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में आज से नए शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही “स्कूल चले हम” अभियान का आगाज हो गया। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद स्कूलों के खुलते ही बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ नजर आई।

पाटन विकासखंड के 181 प्राथमिक, 98 मिडिल, 19 हाईस्कूल और 38 हायर सेकेंडरी स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं नए बैग, नई किताबों और नए सपनों के साथ स्कूल पहुंचे। कई विद्यालयों में पहले ही दिन पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया, जबकि आने वाले दिनों में गणवेश वितरण का कार्य भी तेज किया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की संख्या और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए।

नए शिक्षा सत्र के साथ बच्चों ने अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नई शुरुआत कर दी है। शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं और अध्ययन सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

By editor