दुर्ग जिला अस्पताल में एक महिला डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। बुखार से पीड़ित एक युवती को डॉक्टर ने कथित तौर पर किडनी और लिवर फेल होने की बात कहकर रेफर कर दिया, जिससे परिजन सदमे में आ गए।
बताया जा रहा है कि मरीज को तत्काल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी। हालांकि परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां युवती का उपचार हुआ और वह महज दो दिनों में पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आई।
इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने गलत डायग्नोसिस और लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज से लिखित शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने संबंधित महिला डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
अब पीड़ित परिवार ने मांग की है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

