रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के 3 हजार 500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी एनएसडीसी के माध्यम से की जा रही है।

चयनित अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक कटौतियों के बाद करीब 1 लाख 99 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। साथ ही आवास, भोजन और मेडिकल बीमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति शुरुआती तौर पर दो साल के अनुबंध पर होगी, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम 10वीं पास, अंग्रेजी विषय का ज्ञान, वैध पासपोर्ट और केयर गिविंग से संबंधित योग्यता आवश्यक है।

रोजगार विभाग के अनुसार पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी भी बिचौलिए की कोई भूमिका नहीं रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले ही दिन प्रदेश के 46 युवाओं ने आवेदन किया है, जिनमें रायगढ़ के सबसे अधिक 21 अभ्यर्थी शामिल हैं।

यदि आप विदेश में बेहतर करियर और शानदार वेतन की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए साबित हो सकता है।

By editor