प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में नोटों का भंडार मिलने की खबर है इसी को लेकर सोमवार दोपहर को ईडी की टीम में नोट गिनने की मशीन को लाया। सोमवार सुबह से ही भूपेश और उनके पुत्र चैतन्य बघेल के आवास में ई डी की सर्चिंग जारी है। सर्चिंग के दौरान कुछ दस्तावेज मोबाइल सिम के साथ मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शराब घोटाले को लेकर की गई है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल ईडी की टीम ने नोट गिरने की मशीन को लाया है अब देर रात तक ही है स्पष्ट हो सकेगा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निवास में कितनी बड़ी रकम ईडी के हाथ लगी है।

